फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीमार दोस्त को देखने जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार के हस्तनापुर गांव निवासी भारत राजपूत (27) पुत्र लखन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों अपने दोस्त को देखने अस्पताल जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।



परिजन ने पुलिस को बताया कि भारत का दोस्त मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। बृहस्पतिवार आधी रात भारत अपने दोस्त जयहिंद के साथ उसे देखने मेडिकल कॉलेज जा रहा था। जैसे ही वह लोग मेडिकल बाइपास स्थित बुंदेलखंड हॉस्पिटल के पास पहुंचे, अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। भारत के सिर में गहरी चोट आ गई। जयहिंद के सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंच गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। भारत की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। भारत प्राइवेट काम करके परिवार का पालन-पोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें