फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जहर निगलने के 16 घंटे बाद तड़प-तड़पकर युवक की गई जान

Tue, 23 Jun 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चिरगांव के मोड़ कलां गांव निवासी अंकित यादव (25) पुत्र बलबीर की जहर निगलने के 16 घंटे बाद तड़प-तड़पकर मौत हो गई। जहर निगलने के बाद वह बुरी तरह से बदहवास हो गया। शरीर में दर्द, जलन एवं ऐंठन होने से वह परिजनों से खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा। बेबस परिजन डॉक्टरों से विनती करते रहे लेकिन, जहर का अत्याधिक असर हो जाने से उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों का कहना है कि विवाद होने पर अंकित ने घर में रखा जहर निगल लिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले अंकित की शादी हुई थी। जीविकोपार्जन के लिए वह परिवार के साथ खेती-किसानी करता था। परिवार में पत्नी शिवी समेत दो साल का बेटा है। परिवार में छोटा होने से अंकित परिवार में सबका चहेता था। कुछ समय से वह शराब पीने का आदी हो गया था। 20 जून की शाम शराब पीकर वह गांव में झगड़ा कर रहा था। यह बात मालूम चलने पर परिवार के लोगों ने उसे फटकार लगाई थी। इस बात से अंकित नाराज हो उठा। रविवार को अपने कमरे में जाकर उसने जहर निगल लिया। कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची, तब वह अचेत पड़ा था। यह देख पत्नी घबरा उठी। उसका रोना-पिटना सुनकर परिवार के लोग भी आ गए। उसे तुंरत मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। होश आने पर जहर के असर से उसे शरीर में जलन एवं तेज ऐंठन महसूस होने लगी। शरीर में हो रहे असहनीय दर्द से परेशान होकर अंकित परिजनों से खुद को बचाने की गुहार लगाने लगा। उसे तुरंत मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। सोमवार तड़के उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक पोस्टमार्टम में भी जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें