फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी के रिश्तेदारी में जाने के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
राजेश फाइल फोटो - फोटो : reasi news
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबाबाय गांव निवासी राजेश रजक (42) ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। उसके दोनों बेटे भी बाहर थे। उसी दौरान राजेश ने कमरे को अंदर से बंद करके फंदा लगा लिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजेश प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करना था। परिवार में पत्नी सुभद्रा समेत दो बेटे अभिषेक एवं आशीष हैं। दोनों अभी पढ़ाई करते हैं। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम को सुभद्रा रिश्तेदारी में चली गई। बेटे भी बाहर निकल गए। घर पर राजेश और छोटे भाई की पत्नी मौजूद थी। राजेश कुछ देर बाद अपने कमरे में चला गया। कमरे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद बाल्टी के गिरने की आवाज सुनकर छोटे भाई की पत्नी पहुंची। आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। उसने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आकर दरवाजा तोड़ा। यहां राजेश रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें