मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धमना पायक में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची लहचूरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी।
ग्राम धमना पायक निवासी रचना पत्नी अनिल अहिरवार ने शुक्रवार की शाम फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि घटना के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। वहीं, मौके पर पहुंचे मृतका के पिता व भाई ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचीं तहसीलदार वंदना कुशवाहा व लहचूरा थाना प्रभारी पुलिस बल ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में शुरू कर दी।