फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

48 घंटे बाद भी नहीं हो सकी महिला की शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना कटेरा क्षेत्र स्थित तालपुरा के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला की अधजली लाश मिलने के मामले में अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। मध्य प्रदेश पुलिस से भी संपर्क साधने के बाद भी सुराग हाथ नहीं आ सका। रविवार को 72 घंटे पूरे होने के बाद पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होगी।
विज्ञापन

महिला के सिर व गले पर भी चोटों के निशान थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। महिला जेवरात भी पहने थी। शुक्रवार सुबह भी मध्य प्रदेश की टेहरका पुलिस को बुलाकर पड़ताल कराई गई। झांसी पुलिस ने टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, शिवपुरी समेत अन्य जिलों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के लिए संपर्क साधा है। लेकिन, 48 घंटे बीत जाने के बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें