फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्लेटफॉर्म पर पानी भरने उतरी महिला ट्रेन में चढ़ते समय फिसलकर गिरी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पानी भरने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरी महिला ट्रेन के चल जाने पर चढ़ते समय फिसलकर गिर गई और ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
बिहार के जनपद औरंगाबाद निवासी कुसुम देवी छत्तीसगढ़ ट्रेन में यात्रा कर रही थी। शुक्रवार को ट्रेन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रुकी तो कुसुम देवी बोतल में पानी भरने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरी। वह पानी भर ही रही थी कि ट्रेन चलने लगी। कुसुम देवी चलती हुई ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगी। इस दौरान वह फिसलकर गिर गई। वह ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गई। आरपीएफ मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के जरिये घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें