फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बंटवारे में हिस्सा न मिलने पर धरने पर बैठी महिला

विज्ञापन
कटरा बाजार में धरने पर बैठी महिला - फोटो : udhampur
विज्ञापन
गुरसराय। पारिवारिक बंटवारे में हिस्सा न मिलने से नाराज एक महिला पिछले छह दिनों से धरने पर बैठी हुई है। कटरा बाजार निवासी संध्या देवी ने बताया कि उसके पति बृजेश की मौत हो गई है। वह मजदूरी करके अपना भरण-पोषण करती है। उसके घर का बंटवारा हुआ था, लेकिन परिजन ने उसे हिस्सा नहीं दिया। इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों से की थी। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हुआ। संध्या देवी कटरा बाजार में श्री कल्याण बाल विद्यामंदिर के सामने छह दिनों से धरने पर बैठी हुई हैं। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से हिस्सा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें