फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: शिक्षक के लिए हवा का पंप लेकर जा रहे दो बच्चों को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Wed, 28 Oct 2026 05:44 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

रक्सा थाना क्षेत्र में शिक्षक के कहने पर पंप लाने गए अमन (11) और गौरव को अवैध खनन ट्रैक्टर ने टक्कर मारी। अमन की मौके पर मौत हुई, गौरव गंभीर घायल है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के रक्सा थानांतर्गत प्राथमिक विद्यालय जनकपुर के शिक्षक के कहने पर हवा भरने का पंप लेकर स्कूल जा रहे दो बच्चों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बालक छिटककर पहिया के नीचे आ गया, जबकि दूसरे करीब 10 मीटर दूर गिरा। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को चिंताजनक हालात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

आदिवासी कॉलोनी निवासी विजय अहिरवार ने बताया कि उसका बेटा अमन अहिरवार (11) कक्षा पांच में पढ़ता था। एक शिक्षक की बाइक में हवा कम हो गई थी। शिक्षक को पता चला कि उनके घर पर बाइक में हवा भरने की पंप है, तो उसने पुत्र अमन और उसके दोस्त गौरव अहिरवार पुत्र खुशीराम को साइकिल से पंप लाने के लिए घर भेजा। दोनों पंप लेकर स्कूल के नजदीक पहुंचे ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार अवैध खनन लेकर आ रहे ट्रैक्टर ने साइकिल में टक्कर मार दी। 

इससे साइकिल से गिरते ही अमन ट्रैक्टर के पहिया से कुचल गया जबकि गौरव दूर गिरने की वजह से गंभीर घायल हो गया। हादसा होते ही चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचित करके मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ. शिवम कुमार ने अमन को मृत घोषित कर दिया जबकि गौरव को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।

वहीं, मृत बालक के पिता विजय ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता हैं। 10 दिन पहले ही उसका जन्मदिन मनाया था। परिवार में पत्नी, बड़ा पुत्र अभय व बेटी नमी है। सभी दीपावली की तैयारी में जुटे हुए थे। वहीं, अवैध खनन के वाहनों के तेज रफ्तार दौड़ने की वजह से थाना क्षेत्र में आएदिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। 
विज्ञापन

अवैध खनन की वजह से हो रहे हादसे 
झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में बड़े स्तर पर अवैध खनन का धंधा फल-फूल रहा है। अवैध खनन को ढोने वाले वाहन तेज रफ्तार दौड़ते हैं, जिसनसे आएदिन अनहोनी होती है। 12 मई को अवैध खनन के कारण पुनावली कला के धनीराम की जान गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें