फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर निगरानी को बनाई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर निगरानी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने टीम गठित कर दी है। उनका कहना है कि यदि प्राइवेट प्रैक्टिस करने का साक्ष्य मिला तो सीधे शासन से कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन


शासन से शिकायत की गई है कि कई डॉक्टर मौखिक अनुबंध के आधार पर नर्सिंगहोम में न सिर्फ ओपीडी चलाते हैं बल्कि ऑपरेशन भी करते हैं। सरकार ने संविदा के डॉक्टरों को दोपहर दो बजे के बाद ही निजी प्रैक्टिस की अनुमति दी है मगर कई सीनियर डॉक्टर ऐसे हैं, जो दोपहर 12.30 से एक बजे के बीच में ओपीडी में आते हैं और बमुश्किल एक-दो मरीज देखकर अपने नर्सिंगहोम चले जाते हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने टीम को निर्देश दिए हैं कि निजी प्रैक्टिस करने वालों के साक्ष्य जुटाने के बाद रिपोर्ट दें ताकि शासन से कार्रवाई के लिए संस्तुति की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें