फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन गए थे भागवत कथा सुनने, बेटे ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उनाव गेट निवासी एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिजन भागवत कथा सुनने गए थे। वापस लौटने पर पुत्र को फांसी पर लटका देख घबरा गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया।
विज्ञापन

उनाव गेट निवासी स्व. महेंद्र साहू का पुत्र मनीष साहू (31) घर के पास ही मोबाइल की दुकान खोले था। मंगलवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर पहुंचा। उसकी मां ममता व छोटा भाई मोहित पंचवटी के पास चल रही भागवत कथा सुनने को चले गए। रात करीब 10 बजे दोनों घर लौटे। अंदर कमरे में पहुंचते ही मनीष को फंदे पर लटका देख घबरा गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिजनों के मुताबिक मृतक मनीष की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी ससुराल में थी। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें