फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 20 हजार का इनामिया बदमाश पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर पुलिस ने बीस हजार रुपये का इनामिया बदमाश नरेश रायकवार पुत्र उत्तम को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा समेत अन्य वस्तुएं बरामद हुईं। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक दो फरवरी को एक मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान बदमाशों ने नरेश रायकवार का नाम बताया। उसके बाद से ही पुलिस उसे तलाश रही थी। सुराग लगाने के दौरान शनिवार को उसके बिजौली में होने का पता चला। पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। आरोपी को घेरकर पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। आरोपी नरेश के खिलाफ प्रेमनगर, सीपरी बाजार, नवाबाद समेत कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं। कई महीनों से वह पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस टीम में थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, रविकांत शुक्ला, ललित कुमार आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें