फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली के बड़ागांव गेट बाहर निवासी युवक ने पत्नी के सुसाइड करने के बाद पड़ोस में रहने वाले युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पति ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक के परेशान करने से पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी। पति ने पत्नी की ओर से लिखा एक सुसाइड नोट भी पुलिस को सौंपा। आरोपी युवक पर परेशान करने की बात कही गई है। पुलिस अब सुसाइड नोट की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को विवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। करीब दस दिन पहले युवक ने पड़ोसी को अपने घर में पकड़ा था। उसके बाद विवाहिता ने पड़ोसी के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। बयान दर्ज कराने पर विवाहिता युवक के छेड़खानी करने की बात से मुकर गई। पुलिस की छानबीन में यह बात भी सामने आई थी कि विवाहिता को पति रोजाना ताने दे रहा था। कोतवाल विद्यासागर सिंह के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें