झांसी। पिछले लंबे समय से अनुपस्थित व गैरहाजिर चल रहे उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम झांसी डिपों में तैनात संविदा आउट सोर्स चालक व परिचालकों की विभागीय मॉनीटरिंग शुरू हो गई है। जल्द ही ऐसे संविदाकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के उरई डिपो में पिछले लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे संविदा चालकों पर कार्रवाई के बाद अब झांसी डिपों में भी ऐसे संविदा चालक व परिचालको की मॉनीटरिंग शुरू हो गई है। उक्त सभी संविदा कर्मियों की भर्ती से लेकर उनकी उपस्थिती व अनुपस्थित के साथ गैर हाजिर होने का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। सुगबुगाहट है कि जल्द ही ऐसे संविदा कर्मियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डिपो प्रभारी प्रतीक सोनी ने बताया कि पिछले लंबे समय से अनुपस्थित चालक व परिचालकों का रिकार्ड तैयार किया जा रहा है।