फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की हालत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए मायके पक्ष के लोगों ने दामाद को जमकर पीटा। परिजनों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम थाना सीपरी बाजार क्षेत्र स्थित राजघाट कॉलोनी निवासी राहुल अहिरवार की पत्नी संगीता (22) को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को ऑपरेशन के बाद संगीता ने एक बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को जन्म देने के बाद एक इंजेक्शन लगाते ही संगीता की हालत बिगड़ गई। उनका आरोप है कि इलाज करने की बजाय उक्त महिला चिकित्सक ने तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज लाते समय संगीता की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां मौत की खबर सुनते ही सभी ने दामाद की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। पति राहुल ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें