फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टहरौली। टहरौली- बिजना मार्ग पर बुधवार की शाम को सात बजे के करीब वाहन की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भेजा। वहां से महिला को झांसी रेफर कर दिया गया जबकि ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेरबई निवासी अवधेश (48) पुत्र जगदीश यादव बाइक से शाम को रिश्तेदारी से लौट रहा था। टहरौली में बिजना तिराहे पर खड़ी ग्राम ताई शीला पत्नी भारत बंशकार (45) भी ग्राम ताई जाने के लिए साथ में सवार हो गईं। राजा भैया डिग्री कॉलेज के पास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल चालक अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला घायल हो गई। टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र में तैनात 112 के कार चालक ने हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी। तत्काल घायल को गाड़ी में बैठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टहरौली पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद डॉक्टर ने महिला का प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रिफर कर दिया। ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें