फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला युवक का शव, एक हाथ व पैर खा गए कुत्ते, नहीं हो सकी शिनाख्त

Thu, 07 Jan 2021 12:47 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार दोपहर कोतवाली इलाके के अंजनी माता मंदिर के पास से निकले में तीस वर्षीय युवक का शव मिला। युवक का एक हाथ व पैर को कुत्ते खा गए। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अंजनी माता मंदिर के पास से निकले नाले में बुधवार दोपहर लोगों ने एक शव पड़ा देखा। शव को कुत्ते खा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, लेकिन जब तक कुत्ते एक हाथ व एक पैर को खा चुके थे। यह देखकर लोग घबरा गए। पुलिस ने लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। युवक नीले रंग का ट्रैक सूट पहने था। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई है। पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों से भी संपर्क साधा है। देर रात पुलिस शिनाख्त कराने मेें जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें