फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेतवा विहार कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ निवासी सतीश कुमार (26) टाइल्स काटने की मशीन चलाता है। मंगलवार को उसे बेतवा विहार में टाइल्स लगाने का काम मिला था। सतीश के पिता के मुताबिक बुधवार सुबह करीब आठ बजे सतीश काम पर निकल गया। दोपहर करीब बारह बजे किसी ने उसे फोन करके बताया कि सतीश की तबियत अचानक से खराब हो गई है। इतना ही सुनते ही वह थोडद़ेर में मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। तब तक वहां सतीश के ससुराल के लोग भी पहुंच गए। उसकी मौत की खबर पहुंचते ही घर में रोना-पिटना मच गया। घर में उसकी पत्नी के अलावा चार साल का बेटा भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर सीपरी बाजार का कहना है कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से ही युवक की मौत दिखाई पड़ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें