सदर बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक सुदीप मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया युवक अपने साथ डीआरडीओ लिखा रजिस्टर भी रखता था। लोगों को बताता था कि वह सेना की गोपनीय डाक देने का काम करता है। सेना के लोगों से वह जान पहचान भी कर लेता था। इसी झांसे में आकर उसकी शादी भी तय हो गई थी। बारह लाख रुपये दहेज भी मिलने वाला था। लेकिन, इससे पहले ही पकड़ा गया।
झांसी के सदर बाजार थाना इलाके में सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोच लिया। युवक पिछले तीन सालों से खुद को सेना का कर्मचारी बताते हुए परिवार के लोगों को गुमराह करता आ रहा था। उसकी शादी भी तय हो चुकी थी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
हाथरस जिले के सासनी थाना निवासी युवक भूपेंद्र रावत (26) को पुलिस ने सेना की वर्दी में सैन्य क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा। सदर बाजार पुलिस ने सेना के लांस नायक नीरज कुमार की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि युवक ने 2018 में सेना में भर्ती होने के लिए परीक्षा दी थी, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया था।
इसके बाद से वह लगातार अपने परिवार के लोगों को गुमराह करता आ रहा था। वह सेना की वर्दी में परिवार के लोगों को फोटो भेजता था और खुद को सेना का कर्मचारी बताता था। पुलिस ने बताया कि झांसी में वह तीन-चार दिन पहले आया था। इससे पहले वह जैसलमेर में था।
विज्ञापन
खर्च चलाने के लिए पैसा परिवार के लोगों से लेता था। परिजनों द्वारा वेतन के बारे में पूछने पर बताता था कि वेतन तकनीकी मामले से फंसा हुआ है। मामला साफ होते ही उसे पूरा वेतन मिल जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक की जासूसी के एंगल से भी जांच की गई, लेकिन कुछ मिला नहीं। उसे जेल भेज दिया गया है।
झांसे में तय हो गई शादी, 12 लाख मिलने वाला था दहेज