फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 26 नए मरीज मिले, 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को जिले में कोरोना के 5,673 नमूनों की जांच हुई, जिसमें 26 नए मरीज सामने आए। जबकि, 67 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत भी हुई है। वहीं, 18 मरीज डिस्चार्ज भी किए गए।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीज मातवाना गुरसराय, चमनगंज सीपरी बाजार, घाट लहचूरा मऊरानीपुर, महाराणा प्रताप नगर, पीडब्लूडी कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, मसीहागंज, दीनदयाल नगर, खंडेराव गेट, ब्लॉक चिरगांव, गांधी नगर गुरसराय, अलीगोल खिड़की, बरुआसागर, सनफ्रान अशोक वैली, बबीना कैंट, पुलिया नंबर नौ, बिठरी चिरगांव, आवास विकास, सिद्धेश्वर नगर आदि क्षेत्रों में मिले। वहीं, सत्यम कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हुई है। मृतक हाईपरटेंशन और डायबिटिज से पहले से ग्रसित थे।
विदित हो कि जिले में अब तक कोरोना के 8443 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 8024 को डिर्स्चाज किया चुका है। वर्तमान में 252 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 41 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं। जिलेे का रिकवरी रेट 95.03 प्रतिशत है। जबकि, 167 की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें