फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: लाश नोंचकर खाने के मामले में आया नया मोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने डीएम से सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित करने की संस्तुति की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में कुत्तों द्वारा कपड़े में लिपटी लाश नोंचकर खाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। चर्चा है कि सोमवार को वीडियो बनाने वाला एंबुलेंस चालक सामने आ गया है। सीएमओ ने डीएम से पूरे मामले की जांच कराने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित करने के लिए कहा है।
मेडिकल कॉलेज परिसर में बने पोस्टमार्टम हाउस परिसर का छह जुलाई को वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कपड़े में लिपटी लाश को कुत्ते नोंचकर खाते दिख रहे थे। डीएम के आदेश पर सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडे, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर और एडीएम प्रशासन अरुण कुमार सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे थे। जांच के बाद सीएमओ डॉ. पांडे ने वीडियो किसी अन्य जिले का बताते हुए तर्क दिया कि कपड़े में लिपटी लाश थी या कुछ और, स्पष्ट नहीं हुआ है। चर्चा है कि सोमवार को वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के बारे में पता चल गया है। यह वीडियो एक एंबुलेंस चालक ने बनाई थी। वह चिरगांव के किसी मृतक की लाश पोस्टमार्टम कराने के लिए लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि सोमवार को कुछ नवीन तथ्य प्रकाश में आए हैं। ऐसी स्थिति में जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट को जांच अधिकारी नामित करके जांच कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें