फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में कृषि की अपार संभावनाएं: शाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड में कृषि की अपार संभावनाएं: शाही
विज्ञापन

झांसी। रविवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि बुंदेलखंड में कृषि की अपार संभावनाएं हैं। कृ षि कानूनों के विरोध को लेकर उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए विरोध करने वालों को गुमराह बताया। उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों ने किसानों के लिए कभी कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में खरीफ की फसल का आच्छादन कम रहता है। इसके लिए किसानों को 80 फीसदी अनुदान पर बीज मुहैया कराए जा रहे हैं। 20 हजार से अधिक खेत तालाब बनवाए गए हैं। कई योजनाओं में 50 फीसदी तक अनुदान दिया जा रहा है। बुंदेलखंड में सरकार ने एक्सप्रेस वे, डिफेंस कॉरिडोर, फ्रेट कॉरिडोर जैसी बड़ी परियोजनाओं को लागू किया। साथ ही झांसी में केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के जरिए किसानों को खेती करने के तरीके बताने के साथ जागरूक किया जा रहा है। प्रदेश खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी रहा है। 100 लाख मीट्रिक टन उत्पादन में वृद्धि हुई है। इसमें बुंदेलखंड की अहम भूमिका रही है। किसानों को दलहन और तिलहन के साथ फल, सब्जी उगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कृषि कानून के विरोध को लेकर किए गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कृषि कानून का विरोध करने वाले गुमराह लोग हैं। कोई कंपनी किसानों को एमएसपी से बेहतर दाम देती है, तो किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही कानून किसी को बाध्य नहीं कर रहा है। विरोध वह लोग कर रहे हैं, जिन्होंने किसानोें के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार विरोध करने वालों को नजर बंद नहीं कर रही है। कोविड के दौर में विरोध प्रदर्शन और भीड़ लगाना मना है, ऐसा करने पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान उन्होेंने गेहूं खरीद की समीक्षा के दौरान एफसीआई द्वारा कम खरीद करने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें