फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में विवाद होने पर मजदूर को मार डाला था, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में 16 दिसंबर की सुबह पाल कॉलोनी में मिले मजदूर के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है। शराब के नशे में विवाद होने के बाद साथी ने ही पत्थर से सिर पर हमला कर वीरपाल को मौत के घाट उतारा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

16 दिसंबर की सुबह पाल कॉलोनी में एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने युवक की शिनाख्त थाना लहचूरा निवासी वीरपाल अहिरवार के रूप में करने के बाद परिजनों को सूचना दी थी। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच दौरान पुलिस ने वीरपाल के साथी पाल कॉलोनी निवासी अजय कुशवाहा को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि 15 दिसंबर की शाम मजदूरी कर दोनों पाल कॉलोनी पहुंचे थे। यहां दोनों ने जमकर शराब पी, तभी दोनों के बीच विवाद होने के बाद अजय ने वीरपाल के सिर पर पत्थर से हमला करने के बाद वह भागकर घर आ गया था। रात भर सड़क पर पड़े रहने के दौरान वीरपाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस प्रकरण में एक महिला के पास जाने को लेकर भी विवाद सामने आया है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें