फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी में लोहे के गोदाम ओर दुकान में लगी भीषण आग, बड़ी लपटे देख लोगों में मचा हड़कंप

Mon, 05 May 2025 07:54 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी

सार

आग की बड़ी बड़ी लपटों को देख लोग भागने लगे। इधर घटना की सूचना पुलिस ओर फायर बिग्रेड को दी गई। 
विज्ञापन
लोहे की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर लोहा व्यापारी की दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने पूरे ऑफिस को अपनी आगोश में ले लिया। आग की बड़ी-बड़ी लपटे देख वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में व्यापारी का गुल्लक में रखा लाखों का केस जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुभाष गंज निवासी उज्जवल अग्रवाल की बडागांव गेट बाहर माटूलाल लोहे वाले के नाम से बड़ा गोदाम ओर दुकान बनी है। दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग उग्र रूप से तब्दील हो गई। 
विज्ञापन

आग की बड़ी बड़ी लपटों को देख लोग भागने लगे। इधर घटना की सूचना पुलिस ओर फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर पहंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें