फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरसराय में एक करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास: आरपी निरंजन

विज्ञापन
फ़ोटो छात्रावास की जानकारी एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन व अन्य सदस्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरसराय। बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति की ओर से समाज के जरूरतमंद बच्चों के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन खरीदी जा चुकी है। यह जानकारी एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि समाज के तमाम बच्चे आर्थिक तंगी और सुविधाओं के अभाव के चलते पढ़ाई जारी नहीं रख पा रहे हैं। ऐसे में छात्रावास के निर्माण से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को रहने और पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए समिति ने अपनी निधि से छात्रावास निर्माण के लिए 24 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। एक वर्ष के भीतर छात्रावास का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य की देखरेख के लिए 21 सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया गया है। एक वर्ष के अंदर भवन का उद्घाटन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर छात्रावास परियोजना प्रमुख गोटीराम पटेल, समिति अध्यक्ष राजेंद्र कुमार पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल, केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार पटेल, पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर, हरप्रसाद पटेल, विजयकरण पटेल, राजेश पटेल प्रधान प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें