झांसी। कोतवाली थानांतर्गत सागर गेट में मारपीट करके जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शोएब अहमद निवासी सागर गेट ने आरोप लगाया कि है कि शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे जरूरी बात करने का झांसा देकर बुलाया गया। जहां अब्दुल समद, अब्दुल जाबिर, अब्दुल सत्तार, सोहिल व तीन-चार अन्य लोग मौजूद थे। आरोपी कहने लगे कि उसकी वजह से काम-धंधा नहीं चल पा रहा है। गाली-गलौज कर जमीन पर गिराकर मारने पीटने लगे। अब्दुल समद ने धारदार छुरा निकालकर धमकी दी। अब्दुल जाबिर ने तमंचा मुंह में अड़ा दिया। इस दौरान वहां एकत्रित हुए कुछ लोगों ने उसे बचाया। ब्यूरो