फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर में घूमीं देशप्रेमियों की टोली, तिरंगा यात्रा का दिया आमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ व अमर उजाला झांसी संस्करण के 25 वर्ष पूरे होने पर अमर उजाला की ओर से 13 अगस्त (शनिवार) को तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए देशप्रेमियों की टोली सोमवार को महानगर में घूमी और तिरंगा यात्रा का आमंत्रण दिया।
विज्ञापन

यात्रा शाम चार बजे रानी महल से शुरू होकर सिंधी तिराहा, कोतवाली, खंडेराव गेट होते हुए रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचकर समाप्त होगी। यहां रानी की प्रतिमा के समक्ष दीपांजलि होगी। यात्रा का आमंत्रण देने के लिए सोमवार को महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में देश प्रेमियों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को तिरंगे झंडे भेंटकर यात्रा में आने का न्योता दिया।
वार्ड क्रमांक 46 के प्रेमगंज, ध्यानचंद कॉलोनी, राजकीय रायगंज कॉलोनी व सीपरी थाना कंपाउंड में क्षेत्रीय पार्षद कन्हैया कपूर की अगुवाई में टोली ने भ्रमण किया। इस दौरान घर-घर जाकर तिरंगे झंडे भेंट कर तिरंगा यात्रा में आने का आमंत्रण दिया गया। इस मौके पर मधुबाला सक्सेना, उर्मिला कपूर, ज्योति वासन, पूजा दिवाकर, सुभद्रा सिंह, सुरैया उल हक, शाहीन, राजेश दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, श्री राम राजा सरकार सेवा समिति के सदस्यों ने अध्यक्ष पंडित अमर सिद्ध की अगुवाई में शहर क्षेत्र के बाजारों का भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारी व जनसामान्य के लोगों को तिरंगे झंडे भेंट कर तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर विकास अग्रवाल, जलज जैन, रमेश चंद्र जैन, मुकेश अग्रवाल, अमर कोष्टा, कालू सिंधी, गौरव आदि मौजूद रहे।
वहीं, सीपरी बाजार की टंडन रोड, सुभाष मार्केट, आर्यकन्या चौराहा आदि क्षेत्रों में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला व सीपरी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक बाजपेयी की अगुवाई में तिरंगे झंडे भेंटकर तिरंगा यात्रा का आमंत्रण दिया गया। इस मौके पर अजय तिवारी, मनीष त्रिपाठी, नितिन अग्रवाल, मुकेश सेठी, मनीष अग्रवाल, मंजुल शर्मा, मोनू अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, प्रिंस भुसारी, अजय चड्ढा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें