झांसी। ‘आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं..’ और ‘मशहूर मेरे इश्क की कहानी हो गई...मैं दिवानी हो गई’ गीत पर कैटवॉक करतीं महिलाओं ने सोमवार को अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मिसेज झांसी तीज क्वीन-फैशन शो’ के लिए ऑडिशन दिया।
अमर उजाला कार्यालय में प्रतियोगिता का ऑडिशन आज मंगलवार को भी लिया जाएगा। इसी दौरान हमारे कोरियोग्राफर महिलाओं को कैटवॉक की बारीकियां भी बताएंगे।
अमर उजाला झांसी के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में तीज महोत्सव के तहत ‘मिसेज झांसी तीज क्वीन-फैशन शो’ का आयोजन 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से दीनदयाल सभागार में किया जा रहा है। इसी का ऑडिशन सोमवार को हुआ। जो महिला संगठन व डांस क्लब इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं वह दोपहर 1 बजे अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर ऑडिशन के लिए अपना निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जानकारी के लिए 9675898230 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
यह प्रस्तुति ‘अपराजिता’ और ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत की जा रही है। इसमें ‘मिसेज झांसी तीज क्वीन’ के अलावा महिला संगठनों के भी बेस्ट ग्रुप को ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों व व्यापारी संगठनों के सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम भी होंगे।
आयोजन में ये हैं हमारे सहयोगी
आयोजन का प्रायोजक ब्राइडल्स ड्रीम ब्यूटी सैलून है। सीपी अपार्टमेंट सह-प्रायोजक है। इनके अलावा नगरिया रसोई कल्चर, दामोदर दास भगवान दास ज्वेलर्स, शिव परिवार, अवध फूड्स, आसरा कंस्ट्रक्शन, शिवाली फुटवियर, महारानी साड़ीज, डॉ. सुनील आनंद, डॉ. पुनीत साहू, पीसी ज्वेलर्स, दिव्य ज्योति आई हॉस्पिटल, ध्रुव तारा ऑटोमोबाइल्स, झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश, एसएजे गोल्ड एंड डायमंड कार्यक्रम के सहयोगी हैं। साथ ही रेवोल्यूशन डांस एकेडमी इंटरटेनमेंट पार्टनर है।
---
पुरस्कार वितरण : फोटोग्राफी, मेहंदी और रंगोली के विजेता प्रतिभागी 10 अगस्त को दीनदयाल सभागार पहुंचें
झांसी। अमर उजाला झांसी के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कराई गई फोटोग्राफी प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 08 अगस्त के अंक में विजेताओं के नाम भी जारी किए गए हैं। इसके सभी विजेता पुरस्कार प्राप्त करने के लिए 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे दीनदयाल सभागार पहुंचें। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में आयोजित कराई गई मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता के विजेता भी इसी समय पर सभागार में उपस्थित हों, तीज क्वीन कार्यक्रम के दौरान सभी को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी विजेता परिवार और मित्रों संग आमंत्रित हैं। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।