गरौठा। ग्राम वीरपुरा से चित्रकूट में विराजमान कामतानाथ धाम के दर्शनों के लिए 80 श्रद्धालुओं का एक जत्था बुधवार को रवाना हो गया। जत्था 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर मंदिर पर झंडा अर्पित कर भगवान के दर्शन करेंगे। प्रधान नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, वरुण कुमार त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना कर विदा किया। इस मौके पर जाहर सिंह पटेल, राजेंद्र मुखिया, बालमुकुंद पटेल, धर्मेश पटेल, बब्लू खान, पुष्पेंद्र राठौर, सच्चिदानंद पटेल आदि मौजूद रहे। संवाद