फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गेट पर खड़ी युवती की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। मुंबई से अपने भाई के साथ रायबरेली जा रही युवती की चिरगांव में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रायबरेली के ग्राम भदोखर निवासी शैलेंद्र कुमार मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। आठ दिन पहले उसकी बहन विमलेश कुमारी (18) उससे मिलने के लिए मुंबई गई थी। सोमवार को बहन-भाई ट्रेन से रायबरेली वापस जा रहे थे। इसी दरम्यान चिरगांव के पास अचानक विमलेश ट्रेन से गिर गई। उसे गिरता देखकर ट्रेन में मौजूद वेंडर ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
इस पर लोगों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया। ट्रेन के रुकने पर आनन-फानन विमलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई शैलेंद्र ने पुलिस को बताया कि बहन विमलेश कुमारी गेट के पास खड़ी थी। इसी बीच वह नीचे गिर गई। वेंडर के शोर मचाने पर उसे इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें