फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी से लौट रही मोटर साइकिल सवार युवती की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मौसेरी बहन की शादी में शामिल होकर घर लौट रही युवती की हादसे में मौत हो गई। रविवार रात वह अपने बहनोई के साथ मोटर साइकिल से घर लौट रही थी, तभी टोड़ी फतेहपुर के खंडवा के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर कस्बा निवासी रामादेवी (38) पत्नी अशोक की मौसी की बेटी की शादी गुरसराय से हो रही थी। इसमें शामिल होने के लिए रामा गई थी। रस्म पूरी होने के बाद रविवार रात वह अपने बहनोई प्रदीप के साथ बाइक से वापस लौट रही थी। खंडवा के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे रामा सीधे सड़क पर जा गिरी। उसके सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। प्रदीप भी घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। परिवार में तीन बेटियां दीक्षा, शिवानी एवं शिम्मो हैं जबकि बेटे का नाम भूपेंद्र है। पति अशोक प्राइवेट काम करके जीविकापोर्जन करता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें