फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : जेडीसीए सी ने 37 रन से जीता मैच

Tue, 14 May 2024 01:08 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- जेडीसीए की अंडर-14 ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीटयूट मैदान पर सोमवार को जेडीसीए की स्व.डीपी तिवारी अंडर-14 ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें उद्घाटन मैच में जेडीसीए सी की टीम ने जेडीसीए ए की टीम को हराया।
मैच का झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (जेडीसीए) के कोषाध्यक्ष संजय साहनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। मैच में टॉस जीतकर जेडीसीए सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में छह विकेट खोकर 200 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक रन कार्तिक श्रीवास्तव ने 56, मदन गोपाल ने 33 और पर्व ताम्रकार ने 17 रन का योगदान दिया। जेडीसीए ए की टीम के गेंदबाज श्रेयांस द्विवेदी, हर्षित मिश्रा ने दो-दो एवं अयान ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य को पूरा करने के लिए उतरी जेडीसीए ए की पूरी टीम 38.1ओवर में 163 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें अर्जुन पंडित ने 53, प्रिंस ने 48 रन बनाए। जेडीसीए सी की ओर से निखिल और शिवांश ने तीन-तीन, चंद्रेश कुमार ने दो और आयुष्मान चौबे ने एक विकेट लिया। मैच में अंपायर यदु सिंह, अवनीश सचान, स्कोरर पीयूष नामदेव, प्रतीक मजूमदार मैच ऑब्जर्वर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें