फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मैरिज गार्डन के स्टोर में भड़की आग, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। करगुवां में स्थित मैरिज गार्डन में बृहस्पतिवार अचानक आग लगने हड़कंप मच गया। आग से स्टोर रूम में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कालेज के पास करगुवां में स्थित बृज मैरिज गार्डन के स्टोर रूम में बृहस्पतिवार अचानक आग लग गई। स्टोर रूम में रखे सजावटी आइटम, फर्नीचर, डीजे सहित अन्य सामान जल गए। मैरिज गार्डन में काम करने वाले कर्मचारियों ने जब हॉल से तेज धुंआ व आग की लपटे देखी तो हड़कंप मच गया। आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियाें ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच स्टोर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया था। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि आग लगने की सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची थी। आग को बुझा लिया गया है। आग लगने के कारणों की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें