फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: साले की बरात से चंद घंटे पहले जीजा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। साले की बरात से चंद घंटे पहले बबीना के चमरौआ में जीजा ने फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि आधी रात के बाद तक वह किसी से फोन पर बात कर रहा था। उसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन विवाद की वजह नहीं बता सके। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

चमरौआ गांव निवासी अखिलेश (28) पुत्र गोविंद दास प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करता था। पत्नी पूजा के मौसेरे बेटे की शनिवार को बरात जानी थी। शादी में शामिल होने के लिए अखिलेश शुक्रवार को पत्नी पूजा, तीनों बच्चों एवं मां पुख्खन को लेकर ससुराल मदरवास चल गया। रात में खाना खाने के बाद घर लौट आया। पूजा, मां और बच्चे ससुराल में रुक गए। रात करीब एक बजे के बाद तक अखिलेश फोन पर बात करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह चचेरी बहन उसे जगाने गई तब दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से देखने पर अखिलेश पंखे के हुक से पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर लटका था। यह देख चचेरी बहन की चीख निकल गई। परिवार के लोग भी पहुंच गए। मौत की सूचना पर पत्नी भी रोते-बिलखते आ गई। परिवार में बेटी पल्लवी एवं मानवी और एक बेटा है। थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि उसकी आत्महत्या की वजह साफ नहीं हुई है। मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है। परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें