फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शराब पी रहे यात्री को ट्रेन से उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। श्रीधाम एक्सप्रेस में शराब पीना एक यात्री को महंगा पड़ गया। सह यात्रियों ने उसे पकड़कर आरपीएफ के हवाले कर दिया। यात्री के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन से चलकर झांसी की ओर आ रही श्रीधाम एक्सप्रेस में सवार एक यात्री शराब पी रहा था। नशे में धुत होकर वह कोच में हंगामा भी कर रहा था। इस पर सह यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और सूचना टीटीई को दी। टीटीई की सूचना पर झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ मुस्तैद हो गई। ट्रेन के यहां पहुंचते ही आरपीएफ ने यात्री को उतार लिया। उसके बैग में से भी शराब बरामद की गई। कुछ यात्रियों ने इसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन




आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कौशिक ने बताया कि पकड़े गए यात्री मध्य प्रदेश के होशंगाबाद निवासी अनुराग के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें