झांसी। बड़ागांव के चंद्रपुरा निवासी जितेंद्र अहिरवार (37) बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में नाले मेें गिर पड़ा। दूसरे दिन आसपास के लोगों ने उसे नाले में गिरा देखकर बाहर निकाला। उस दौरान वह अचेत था। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसकी शनिवार को मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक जितेंद्र अभी अविवाहित था। जीविकोपार्जन के लिए प्राइवेट काम करता था। वह शराब पीने का लती था। बृहस्पतिवार को शराब के नशे में वह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एक नाले मेें गिर पड़ा था। नाले में पूरी रात पड़े रहने से उसे ठंड लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो