फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में बहे युवक का शव अंगूरी बैराज डैम में उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। होली वाले दिन दोस्तों के साथ बिजौली क्षेत्र की नहर में नहाते समय दो युवक डूबकर लापता हो गए थे। इनमें से शनिवार को एक युवक का शव मध्य प्रदेश की अंगूरी बैराज में उतराता मिला। दतिया पुलिस ने शिनाख्त करने के लिए परिजनाें को सूचना दी। पुलिस दूसरे लापता युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

10 मार्च को थाना प्रेमनगर के बिजौली क्षेत्र निवासी जिमीलाल, विशाल वर्मा व सोनू लाल कुर्ती इलाके में क्रिकेट खेलने आए थे। खेलने के बाद तीनों बिजौली स्थित नहर पर नहाने चले गए थे। यहां नहाते समय तेज बहाव में जिमी व विशाल बह गए थे। दोनों को डूबता देख सोनू ने घबराकर घर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस गोताखोर के साथ दोनों की तलाश में जुटी थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। शनिवार सुबह विशाल का शव मध्य प्रदेश के दतिया स्थित अंगूरी बैराज में पानी में ग्रामीणों ने उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मध्य प्रदेश पुलिस ने शव को बाहर निकालकर प्रेमनगर पुलिस के जरिये परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देखकर कोहराम मच गया। वहीं, लापता जिमी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें