सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा के साथ मिलकर जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहा है। सपा प्रत्याशी पर दबाव बनाने के लिए उनके पति के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।
झांसी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी आमने-सामने हैं। कल यानी गुरुवार को सपा की ओर से बंगराधवा सीट से जिला पंचायत सदस्य आशा गौतम को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया। इसके अगले ही दिन शुक्रवार को आशा गौतम के पति कमल गौतम पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
इसे लेकर राजनीतिक एकदम गरमा गई है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा के साथ मिलकर जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहा है। सपा प्रत्याशी पर दबाव बनाने के लिए उनके पति के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। लेकिन, सपाई पीछे हटने वाले नहीं हैं।
गौरतलब है कि सपा प्रत्याशी आशा गौतम के पति कमल गौतम की कटेरा में गैस एजेंसी है। उन पर सिलिंडरों में गैस की घटतौली करने, काजाबाजारी करने के आरोप लगाते हुए आपूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर मामला पंजीकृत किया गया है।