संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। बुंदेलखंड विकास निधि से मोंठ में हाईवे के पास ढाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का बुधवार को गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के समग्र विकास को लेकर संकल्पित है। मोंठ जैसे ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में विकास की दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। सामुदायिक भवन का निर्माण न सिर्फ सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक बैठकों के लिए भी यह एक महत्वपूर्ण साबित होगा। क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और सिंचाई जैसे अनेक विकास कार्य गतिशील हैं। हाल ही में कई सड़कें बनवाई गई हैं और ग्रामीण अंचलों में हैंडपंप, टंकी व सोलर लाइट लगाई गईं हैं।
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवेंद्र प्रताप शैली, मंडल अध्यक्ष वीरप्रताप सिंह चौहान, कपिल मुदगिल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बालकिशन बरार, रमाकांत राजपूत, गोल्डी निरंजन, अवधेश अग्रवाल आदि समेत ग्रामीण अभियंत्रण विभाग झांसी के संजय पांडेय सहायक अभियंता, संजय अवर अभियंता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता गोल्डी निरंजन ने किया।