फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पांच साल की बच्ची के गले में फंसा सिक्का

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पांच वर्ष की बच्ची के गले में पांच रुपये का सिक्का अटक गया। दर्द से बेहाल बच्ची को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने दुरबीन विधि से गले में फंसा सिक्का निकाला।



रक्सा थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी संतोष कुमार अपने छह वर्षीय पुत्र दिव्यांश को बुखार आने पर डॉक्टर के पास ले जा रहे थे। पांच वर्षीय बेटी काव्या पिता के साथ जाने के लिए रोने लगी। उसे बहलाने के लिए पिता ने बेटी को पांच रुपये का सिक्का पकड़ा दिया। इस बीच पिता बेटे का आधार कार्ड लेने के लिए कमरे में गया और लौटकर आया तो बेटी के हाथ में सिक्का नहीं था। पिता ने जब उससे सिक्के के बारे में पूछा तो उसने कहा ‘पापा मैंने सिक्का खा लिया’। बेटी की बात सुनकर पिता घबरा गया और मुंह खोलने के लिए कहा। जब बेटी ने मुंह खोलने पर गले में दर्द की बात कही तो पिता उसे लेकर स्थानीय डाॅक्टर के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने केला खिलाने का मशविरा दे दिया। उसने जब बेटी को केला खिलाया तो वह गले में अटक गया और दर्द बढ़ गया। ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. गौरव बनौरिया ने बताया कि पिता संतोष बेटी काव्या को लेकर इमरजेंसी पहुंचा। डॉक्टरों ने उसकी हालत देख तत्काल भर्ती कर लिया। नाक-कान-गला रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एसके कश्यप ने डॉ. ऊषा, डॉ. आरती, डॉ. अश्वनी, डॉ. पुष्पेंद्र व डॉ. नरेंद्र के साथ मिलकर दुरबीन विधि से गले में फंसे सिक्के को निकाल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें