फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विपरीत दिशा में दौड़ रही कार ने बाइक सवार को रौंदा, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना के सिमरावारी गांव के पास विपरीत दिशा में दौड़ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार बुजुर्ग को रौंद डाला। नाजुक हाल में उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। वे साजिशन हत्या का आरोप लगाने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर कार से टक्कर मारकर हत्या की गई।
बबीना के मानपुर गांव निवासी रामस्वरूप राजपूत (65) अपने दामाद के साथ मिलकर दूध का कारोबार करते थे। परिजनों ने बताया कि बुधवार सुबह राम स्वरूप भेल कॉलोनी में दूध बांटने निकले थे। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही वह सिमरावारी गांव के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। रामस्वरूप सिर के बल सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार चालक उनको रौंदता हुआ भाग निकला। पुलिस भी पहुंच गई। घायल रामस्वरूप को मेडिकल अस्पताल भिजवाया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी आ गए। वे साजिशन हत्या का आरोप लगाने लगे। उनका कहना था कि 26 जनवरी को खेत के मेड़ को लेकर गांव में विवाद हो गया था। रामस्वरूप ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। इस वजह से गांव में लोग उनसे रंजिश रखने लगे थे।
इसी रंजिश में जानबूझकर दुर्घटना कर उनकी जान ली गई। थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें