फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेत में तालाब खुदवाने पर मिलेगी पचास फीसदी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भूमि संरक्षण विभाग को इस बार जनपद में किसानों के खेतों में 210 खेत तालाब खुदवाने का लक्ष्य मिला है। किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा के लिए वित्तीय वर्ष-2026-27 के लिए भूमि संरक्षण इकाई ललितपुर एवं महरौनी में कुल 210 खेत तालाबों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस योजना के तहत किसान अब अपने खेतों में 22 गुणा 20 गुणा 3 मीटर आकार का तालाब खुदवा सकते हैं। इसके लिए सरकार से किसानों को पचास फीसदी सब्सिडी भी मिलेगी। यानि कुल लागत 1,05,000 रुपये के सापेक्ष पचास फीसदी सब्सिडी यानि 52,500 रुपये का अनुदान दो किस्तों में मिल सकेगा। भूमि संरक्षण अधिकारी/नोडल अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि खेत तालाब खुदवाने पर विभागीय योजना के तहत किसानों को पहली किश्त तालाब की खुदाई का कार्य पूर्ण होने पर, जबकि दूसरी किश्त पानी आने का रास्ता (पक्का इनलेट) बनने और बोर्ड लगने के बाद मिलेगी।
विज्ञापन

यह जरूरी प्रक्रिया करानी होगी : खेत तालाब योजना के लिए किसानों का पंजीकरण कृषि विभाग में होना अनिवार्य है। कृषक के पास कम से कम एक एकड़ या अधिक भूमि होना चाहिए। खेत तालाब का निर्माण स्वयं किसान की ओर से किया जाएगा। आवेदन के लिए किसान की फार्मर रजिस्ट्री होना अनिवार्य है। टोकन मनी आनॅलाइन आवेदन के साथ एक हजार रुपये जमा करनी होगी। इच्छुक कृषक https://agridarshan.up.gov.in पर पंजीकरण करना होगा। बुकिंग के 15 दिन के भीतर सत्यापन होगा और 30 दिन के भीतर खेत तालाब तैयार करना होगा।
यह मिलेगा लाभ : खेत तालाबों से न केवल वर्षा जल संचयन होगा, बल्कि गर्भ जल स्तर में सुधार होगा। इसके साथ ही किसान इन तालाबों से मछली पालन, सिंघाडा जैसी जलीय खेती करके एवं खेतों की सिंचाई कर सकते है।
विज्ञापन

इस योजना में पहले आओं पहले पाओ के आधार पर किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त खेत तालाब पर वाटर लिफ्टिंग डिवाइस पर भी 50 प्रतिशत तक का अनुदान देय होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें