फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी-उरई हाईवे पर 50 किलोमीटर एरिया हुआ गड्ढामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने झांसी-कानपुर हाईवे पर करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में मरम्मत कार्य पूरा कर गड्ढा मुक्त करने का दावा किया है। सेमरी से उरई के बीच हाईवे को सितंबर के अंत तक गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
झांसी-कानपुर हाईवे (एनएच-27) पर मेडिकल बाईपास से उरई तक सड़क खराब थी। जगह-जगह बिटुमिन उखड़ने से बड़े गड्ढे बन गए थे। मरम्मत में देरी से गड्ढों का आकार बढ़ गया। मोंठ तहसील में लगातार हादसों के बाद उप जिलाधिकारी ने मरम्मत के लिए पत्र लिखा था। मानसून की बारिश ने सड़क की स्थिति और खराब कर दी। पिछले दिनों बाइक सवार महिला की मौत और जौरा के पास दुर्घटना हुई। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने इस पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत कार्य की प्रगति
एनएचएआई झांसी के परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि सड़क पर दरार और गड्ढों की शिकायतें मिली थीं। मौके पर जांच के बाद झांसी से समेरी टोल तक करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र को गड्ढामुक्त किया गया है। एट से उरई के पास सड़क को गड्ढामुक्त करने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि सितंबर माह के अंत तक झांसी-उरई हाईवे गड्ढामुक्त हो जाएगा। इसके लिए साइड इंजीनियरों द्वारा प्रतिदिन निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें