झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के नालगंज में रहने वाले राजू चंदेल (42) की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।
मृतक के चाचा राजकुमार ने बताया कि राजू की पत्नी बच्चों को लेकर तीन साल उसे छोड़कर चली गई थी। मायके पहुंचकर उसने किसी दूसरे से शादी कर ली। इसके बाद से राजू मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। उसके माता-पिता की पहले की मौत हो चुकी थी। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। इससे पहले अकेला रहता था। पिछले दिनों हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव चाचा के सुपुर्द कर दिया है।