फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: इंस्टाग्राम पर बने प्रेमी से मिलने घर से भागी 13 साल की किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। थाना सीपरी बाजार के एक मोहल्ला की 13 साल की किशोरी इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवक से प्यार कर बैठी। युवक ने उसे फुसलाकर दिल्ली बुलाया। किशोरी बिना घर वालों को बताए उससे मिलने दिल्ली जा पहुंची। किशोरी के लापता होने से उसके परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। सुरागकशी करके पुलिस ने आरोपी युवक जीशान को गिरफ्तार करने के साथ ही किशोरी को बरामद कर लिया। जीशान ने किशोरी से दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन

सीपरी बाजार इलाका निवासी किशोरी कक्षा आठ की छात्रा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि 12 जनवरी को किशोरी घर से लापता हो गई थी। पता लगाने पर मालूम चला कि संभल के चंदौसी निवासी जीशान से उसकी दोस्ती थी। जीशान हिमाचल प्रदेश स्थित एक दवा कंंपनी में काम करता है। किशोरी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। किशोरी नानी के नंबर से इंस्टाग्राम चला रही थी। ट्रैक करने पर उसके दिल्ली में होने की बात मालूम चली। छानबीन करने पर पुलिस को मालूम चला कि दोनों दिल्ली से होते हुए हिमाचल चले गए। यहां से वापस चंदौसी आ गए। लोकेशन मिलने पर सीपरी बाजार थाने से उपनिरीक्षक साजेश कुमार की अगुवाई में टीम वहां पहुंची। सुराग लगाकर पुलिस ने चंदौसी से किशोरी को बरामद करने के साथ ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस किशोरी को लेकर झांसी पहुंची। यहां किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी जीशान के खिलाफ अपहरण समेत दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया। निरीक्षक विनोद मिश्रा के मुताबिक आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें