फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कामकाजी महिलाओं के लिए बनेगा 100 बेड का हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर मैरी गांव के सामने कामकाजी महिलाओं के लिए 100 बेड का हॉस्टल बनेगा। नगर निगम की जमीन पर 27.12 करोड़ से इसका निर्माण होगा। हॉस्टल बन जाने से खासकर दूसरे शहरों से झांसी आकर नौकरी करने वाली महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




नगरीय सेवाएं और अवस्थापना विकास परियोजनाएं योजना के तहत इस हॉस्टल का निर्माण करवाया जाएगा। दो मंजिला हॉस्टल बनवाया जाएगा। इसके लिए सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। प्रथम किस्त के रूप में 9.49 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। बिल्डिंग सीसीटीवी कैमरे से युक्त होगी। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि हॉस्टल बन जाने के बाद कामकाजी महिलाएं यहां पर रह सकेंगी।
विज्ञापन


ये सुविधाएं होंगी

- हॉस्टल में आने-जाने के लिए लिफ्ट होगी



- सिंगल और डबल बेड के कमरे बनेंगे

- रिसेप्शन, वेटिंग रूम भी बनाया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें