फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्तियों के इतिहास पर लापरवाही की धूल

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक ओर राजकीय संग्रहालय में मूर्तियों को उनकी पहचान और सुरक्षा मिली हुई है, वहीं रानी महल की तस्वीर इससे जुदा है। यहां करीब एक सैकड़ा मूर्तियां खुले आसमान के नीचे धूल खा रही हैं। न इन्हें वीथिका में जगह मिली, न अधिकारियों ने इन पर ध्यान दिया।
विज्ञापन

बुंदेलखंड पुरातत्व संपदा की दृष्टि से बेहद संपन्न रहा है। इस क्षेत्र में 9 वीं शताब्दी से लेकर 16 वीं शताब्दी तक गुप्त, प्रतिहार, चंदेल आदि राजवंशों के शासनकाल में निर्मित सेंड स्टोन की प्रतिमाएं मिली हैं, जो देखने में काफी आकर्षक हैं। प्रतिमाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज वैभव को बयां करती हैं। लेकिन, अफसोस है कि उन्हें महत्व के अनुसार सुरक्षा व संरक्षा नहीं मिल सकी।
नगर में स्थित राजकीय संग्रहालय व भारत पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित रानी महल में नृत्य करते गणेश, देव व अप्सराओं की रति क्रिया, शिव साधना, विष्णु, हिरण्य कश्यप का वध करते नरसिंह, वाराह अवतार, बुद्ध व जैन तीर्थंकरों की महीन कारीगरी वालीं पत्थर की प्रतिमाएं हैं। ये प्रतिमाएं बुंदेलखंड के ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, चरखारी आदि क्षेत्रों से मिली हैं। ऐतिहासिक दृष्टि से प्रतिमाएं भले ही एक समान हों, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही ने इनका भाग्य अलग-अलग कर दिया है।
विज्ञापन


---
1600 पाषाण प्रतिमाएं हैं रानीमहल में
रानीमहल में करीब सोलह सौ पाषाण मूर्तियां मौजूद हैं, जो कुछ दशकों पूर्व यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रखी गई थीं। इनमें से कई मूर्तियां महल के कमरों में हैं, वहीं कई खुले आसमान के नीचे। खुले में रखी मूर्तियां बरसों से धूल व बरसात के चलते लगी काई से बदरंग हो चुकीं हैं। यही नहीं इनके इतिहास के बारे में भी कोई जानकारी यहां दर्ज नहीं है। हालांकि, इनकी नियमित सफाई का दावा किया जाता है। इस संबंध में यहां तैनात अधिकारी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

वीथिकाओं में सजीं हैं 450 प्रतिमाएं
राजकीय संग्रहालय की वीथिकाओं में मूर्तियों को जगह मिली हुई है। लकड़ी के पेस्टलों पर रखीं प्रतिमाओं के नीचे उनका परिचय भी दिया गया है। संग्रहालय निदेशक डा. एके पांडेय के अनुसार संग्रहालय में करीब 450 प्रतिमाएं है। इनमें से अधिकतर बुंदेलखंड क्षेत्र की हैं। इनकी सुरक्षा के लिए समय- समय पर केमिकल ट्रीटमेंट किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन ऐतिहासिक प्रतिमाओं को सहेज कर रखने की हरसंभव कोशिश की गई है, ताकि लोगों को इतिहास की पुख्ता जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें