फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख का नकली पान मसाला व तंबाकू जब्त

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपी मिशन कंपाउंड के एक मकान में चल रही अवैध फैक्ट्री पर छापा मारकर पुलिस ने शनिवार की देर रात भारी मात्रा में नकली पान मसाला व तंबाकू के पाउच जब्त किए। यहां से कंपनियों के नकली रैपर व मशीनें भी बरामद हुईं। बरामद माल की बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। रविवार को सीपरी बाजार पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीपरी बाजार थानाध्यक्ष कामता प्रसाद ने बताया कि सीपी मिशन कंपाउंड निवासी चंद्र प्रकाश पांडेय पुत्र रामेश्वर प्रसाद पांडेय के मकान के कुछ हिस्से को उनके बड़ा बाजार निवासी साला गौरव पचौरी पुत्र वीरेंद्र कुमार पचौरी ने किराए पर ले रखा है। शनिवार को सूचना मिली कि यहां से बड़े पैमाने पर नकली राजश्री, विमल पान मसाला व तंबाकू (पान मसाले के साथ पाउच में आने वाली तंबाकू) तैयार कर बाजार में खपाई जा रही है। देर रात सीओ सिटी कल्याण सिंह के साथ पुलिस फोर्स ने मकान पर छापा मारा। पुलिस को देख कर फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर भाग निकले। पुलिस ने अंदर पहुंचकर नकली राजश्री व विमल पान मसाला तैयार कर रही मशीन को बंद किया और तैयार पान मसाला व तंबाकू की बोरियां, कच्चा मसाला, पाउच की रीलों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार कारखाने से 29 बोरी नकली राजश्री पान मसाला, 20 बोरी नकली केपी तंबाकू, तीन बोरी नकली विमल पान मसाला, तीन बोरी बिना पैकिंग का पान मसाला और रैपरों की 22 रीलें बरामद की गईं हैं। तलाशी के दौरान टाटा नमक की थैलियां भी मिलीं, जिससे नकली नमक बनाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, पुलिस को यहां से नमक बरामद नहीं हुआ। देर रात पुलिस बरामद माल को लेकर थाने पर आ गई। पुलिस के अनुसार बरामद माल की बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये है।
पुलिस के मुताबिक, नकली पान मसाला व तंबाकू बनाने का काम करीब एक वर्ष से किया जा रहा था। इसमें गौरव पचौरी के अलावा अभिषेक साहू पुत्र राजेंद्र प्रसाद साहू निवासी शीतल कालोनी पठौरिया कोतवाली, इतवारीगंज निवासी इकबाल उर्फ टाटा पुत्र खलिक, संजय जैन व रिंकू साहू शामिल था। रिंकू कोतवाली क्षेत्र की मजदूरों वाली गली में कॉस्मेटिक की दुकान का संचालक है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें