फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयू में बीटेक छात्र को किया लहूलुहान

Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शनिवार को दो छात्रों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीटेक छात्र की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

शनिवार अपराह्न करीब तीन बजे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में ही बीएससी फूड टेक और बीटेक मेकेनिकल ब्रांच के दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बीएससी फूड टेक के छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर बीटेक छात्र को पीटना शुरू कर दिया। बीटेक छात्र को बेरहमी से पीटा गया। उसका दांत टूट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद वहां मौजूद गार्ड ने मामले की सूचना विश्वविद्यालय अधिकारियों को दी। सूचना पर चीफ प्रॉक्टर अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और एक छात्र को दबोच लिया। अधिकारियों के सामने दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इस पर अधिकारियों ने शिकायती पत्र देने की बात कहते हुए मामला शांत कराया।

अभी किसी पक्ष द्वारा शिकायती पत्र नहीं दिया गया है, फिर भी प्रॉक्टर बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बोर्ड घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। इसके बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. एम एल मौर्या, कुलानुशासक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें