फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर हो प्रभावी कार्रवाई: डीएम

Sat, 08 Nov 2014 05:30 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिलाधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ तत्काल प्रभावशाली ढंग से कार्रवाई की जाए, जिससे उनमें भय पैदा हो। जिन अपराधियों पर एक से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, उनकी गहनता से समीक्षा की जाए, ताकि उन्हें सजा दिलाई जा सके। यह निर्देश उन्होंने शुक्रवार को अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा में दिए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि छह दिसंबर को आयोजित होने वाली मेगा लोक अदालत के लिए अभी से वाद चिह्नित कर लिए जाएं। शासन की मंशा है कि जनता को आसानी से न्याय मिले। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध गंभीरता से सुने जाएं तथा तत्काल कार्रवाई हो। दहेज संबंधी मुकदमों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर एसएसपी एस एस सिंह, एडीएम उमेश नारायण पांडेय व रमाकांत गुप्ता, एसपी नगर अरुण कुमार, एसडीएम सदर भगवान शरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें