फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बजट कैसे बटेंगी यूनिफार्म

Wed, 10 Sep 2014 05:32 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सर्व शिक्षा अभियान के तहत लगभग एक लाख 83 हजार बच्चों को दो जोड़ी नि:शुल्क यूनिफार्म वितरित की जानी है। शासन द्वारा बजट नहीं जारी किए जाने से यूनिफार्म वितरण अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2014-15 में यूनिफार्म वितरण के लिए लक्ष्य प्राप्त हो चुका है। परिषदीय व सहायता प्राप्त प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की कक्षा एक से आठ तक की 88,486 छात्राओं, 34,840 अनुसूचित जाति के छात्रों तथा 14,627 गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे परिवार के सामान्य व पिछडे़ वर्ग के छात्रों को केंद्र सरकार की तरफ से यूनिफार्म प्रदान की जाएगी, वहीं अन्य 42,582 छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से नि:शुल्क यूनिफार्म दी जाएगी। इसके अलावा चार मदरसों के 586 विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा। शासन द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पंद्रह सितंबर से पंद्रह अक्तूबर के मध्य यूनिफार्म का वितरण करा दिया जाए, लेकिन इस मद में धनराशि प्राप्त नहीं होने से अधिकारी ऊहापोह में फंसे हैं।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय स्तर पर यूनिफार्म वितरण की पूरी तैयारी हो चुकी है। विभागीय स्तर पर क्रय समिति का गठन किया जा चुका है। बजट की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें